गजरौला। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर शनिवार को गजरौला टोल प्लाजा पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की गई।
यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ और यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में चला। अभियान के तहत नगर क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि संशोधित साइलेंसर और हूटर/दबाव वाले हॉर्न लगे वाहनों की जांच हुई। इन वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। संवाद