मेडिकल कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थाी। स्त्रोत मेडिकल कॉलेज
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एमबीबीएस के परीक्षार्थियों ने साइकोलॉजी-प्रथम की परीक्षा दी। इसमें शत प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल रहे।
स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एक सितंबर से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शुरुआती दो परीक्षाएं एनाटॉमी पहली व दूसरी हो भी चुकी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में साइकोलॉजी की परीक्षा संपन्न हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई तीन घंटे की परीक्षा में मुख्य परीक्षक नियंत्रक डॉ. प्रेमचंद्र श्रीवास्तव की निगरानी रही। कक्षाओं में सभी परीक्षार्थियों के बैठने की एक हॉल में उचित व्यवस्था की गई। बच्चों के एडमिट कार्ड की भी जांच करते हुए परीक्षा शुरू कराई गई। परीक्षा में 59 छात्र व 41 छात्राएं शामिल रहे। संवाद