फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुशायरे में शायरों ने पेश किए कलाम

Tue, 10 Nov 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र के धुंधरी शरीफ में 13वां सालाना उर्स-ए-मकसूदुल औलिया अकीदत और शानोशौकत के साथ मनाया गया। उर्स के तहत सोमवार रात मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। श्रोताओं ने शायरों के कलाम पर खूब दाद दी।
विज्ञापन

मुशायरे की सदारत सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी शाकिर हुसैन मियां ने की, जबकि निजामत हजरत मौलाना सूफी अजीमुद्दीन मकसूदी ने की। मुशायरे में मौलाना अजीमुद्दीन मकसूदी ने ''था किस्मत में दामन ये पाना तुम्हारा, अब है कम निस्बत निभाना तुम्हारा'' पेश किया। शराफत हुसैन शाद ने ''कभी कम न होगा खजाना तुम्हारा, मदीने जो है आना जाना तुम्हारा'' सुनाकर वाहवाही लूटी। दस्तगीर इम्तियाज बंगलौर, जाने आलम मकसूदी, मोहम्मद निजाम हाशमी, मोईन आलम नवाबगंज ने भी खूबसूरत अशआर पेश किए। इसके अलावा अब्दुल सईद खां, उस्मान खां रजी, अमीर अहमद खटीमा, बुंदन खां, नूर सेंथल, शकील सेंथल समेत अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश किए। मुशायरे में देर रात तक श्रोता डटे रहे और शायरों की हौसला अफजाई करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें