फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीएमश्री स्कूल का भवन जर्जर, दो कमरों में दरी पर बैठकर पढ़ रहे 148 विद्यार्थी

विज्ञापन
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के जर्जर भवन में बैठकर पढ़ते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के दावे कागजी हैं। छात्र जर्जर भवनों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। कई विद्यालयों में फर्नीचर न पहुंचने से बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। बरखेड़ा क्षेत्र के दो स्कूलों की स्थिति को परखा गया तो बेसिक शिक्षा विभाग के दावे हवा-हवाई साबित हुए। भवन जर्जर होने की वजह से 140 से अधिक बच्चों को दो कमरों में में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो को पीएम श्री विद्यालय में शामिल किया गया है। विद्यालय भवन की हालत काफी जर्जर है। दो कमरे ही बैठने लायक हैं, अन्य की हालत जर्जर है। ऐसे में विद्यालय में पंजीकृत 148 विद्यार्थियों को दो कमरों में ही बैठाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इन कमरों की हालत भी खस्ता है। क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने से कक्ष में अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। फर्नीचर न होने से बच्चे कक्ष में जमीन पर बिछी दरी पर ही बैठने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक गीता रानी का कहना है कि जर्जर भवन के संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। विद्यालय में दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं।


भवन तो सही, बैठने के लिए फर्नीचर नहीं
बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर हुकमी के प्राथमिक विद्यालय का हाल भी ठीक नहीं मिला। विद्यालय का भवन को ठीक है, लेकिन शिक्षण कार्य की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं दिखीं। विद्यालय में 64 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके शिक्षण की जिम्मेदारी दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र संभाल रहे हैं। फर्नीचर की व्यवस्था न होने से बच्चों को कक्ष में दरी पर ही बैठाया जा रहा है। इससे बच्चे परेशानी के बीच दरी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के जर्जर भवन में बैठकर पढ़ते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें