पीलीभीत। राज्य स्तरीय टीम में चयन के लिए लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया।
शहर के चिरौंजी लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंडलीय खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज पीलीभीत, अंगूरी देवी पीलीभीत आदि विद्यालय की बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने सभी से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-19 में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
बालिका वर्ग अंडर- 14 में अंगूरी देवी इंटर कॉलेज तो अंडर 19 में बरेली की टीम विजेता घोषित की गई। अंडर -17 बालक एवं बालिका वर्ग में बरेली ने जीत का परचम लहराया। अंत में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि 18 अक्तूबर से बालक वर्ग एवं 20 अक्तूबर से बालिका वर्ग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में होगी। इस अवसर पर मैच रैफरी प्रशांत सक्सेना, विभांशु, विजय लक्ष्मी, खेल संयोजक रवि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।