पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विकासखंड मरौरी के कंपोजिट विद्यालय दहगला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित रजिस्टर, बच्चों की हाजिरी, मिड डे मिल पंजिका को चेक किया। उपस्थित विद्यार्थियों की गिनती की।
उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों से हिंदी की किताब पढ़ाकर देखी। बच्चों से गिनती, पहाड़ा सुना और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। प्रधानाचार्य व अध्यापकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने व शिक्षा में और सुधार लाने के निर्देश दिए। संवाद