पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में अंचल स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
राष्ट्रीय आरोग्य शिक्षा प्रशिक्षक सविता गुप्ता ने खेलकूद प्रतियोगिता के सभी नियम बताते हुए कार्यक्रम को गति दी। मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों के बीच कबड्डी, दौड़, कुश्ती, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। संवाद