फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम के तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम के तरणताल में शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के तत्वावधान में जनपदीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो छह अगस्त को बरेली में आयोजित होगी।
विज्ञापन

जनपदीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्रतिभागी संस्थानों में रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमराकरोड़, सी एंड जे कलीनगर, डोरी लाल भीमसेन उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट स्कूल मीरपुर हररायपुर और कंपोजिट विद्यालय नखासा प्रमुख रहे।
अंडर 14 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में एसएन इंटर कॉलेज के छात्र सोनू व मयंक, 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रामा इंटर कॉलेज के अंश मिश्रा, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में जीनियस कुशवाहा विजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में रामा कॉलेज के नितिन व सीएंडजे कलीनगर के ललित विजेता रहे।
विज्ञापन

50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रामा कॉलेज के छात्र प्रखर, शिखर ने बाजी मारी। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज के अर्जुन, सीएंडजे के छात्र ललित सफल रहे।
100 मीटर फ्री स्टाइल में अर्जुन, शिखर व अंडर-19 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के अभिषेक व अभिषेक कुमार विजेता रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में एसएन इंटर कॉलजे पीलीभीत के जसपाल, मोहित विजेता रहे। निर्णायक की भूमिका में दीपक बिष्ट और आकाश रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित छात्र छह अगस्त को बरेली में होने वाली मंडलीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में जनपद पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रशांत शुक्ला, यासीन अहमद खां, नागेश, शिवम्, विभा मिश्रा और संजीव कुशवाहा आदि शिक्षक व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें