पीलीभीत। जिला स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-19, अंडर- 17 और अंडर- 14 बालक तथा बालिका वर्ग का आयोजन एसएन इंटर कॉलेज एवं वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज की ओर से कराया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम दो सितंबर से बदायूं में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंगूरी देवी वीरांगना अवंती बाई, एसएन इंटर कॉलेज, सीएंडजे कलीनगर, कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल एवं ज्ञान प्रशांत की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा, नत्था देवीस्मारक इंटर कॉलेज रूपपुर कृपा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, राम इंटर कॉलेज पीलीभीत, एसएन इंटर कॉलेज, पीआईसी पूरनपुर, सीएंडजे कलीनगर, सरदार वल्लभभाई पटेल अमरा करोड़, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र डोली लाल भीमसेन की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार एवं जिला कीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वर्ग अंडर-19 के फाइनल में वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज ने अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज को 17-12 से तो अंडर- 17 बालिका वर्ग में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज को एसएन इंटर कॉलेज ने 23- 10 से पराजित किया।
अंडर-14 में कंपोजिट विद्यालय भीमसेन को कोई अन्य टीम न आने कारण विजेता घोषित किया गया तो बालक वर्ग में अंडर-19 सीनियर वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज ने 30 -27 से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर को पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर की टीम ने सीएंडजे कलीनगर की टीम को 24-17से पराजित किया।
अंडर-14 वर्ग में कोई अन्य टीम न आने के कारण कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल भीमसेन की टीम को विजेता घोषित किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित सभी वर्गों की टीमें दो सितंबर से बदायूं में होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
जिन-जिन छात्र एवं छात्राओं का चयन हुआ है वे समय से अपने पात्रता प्रमाण पत्र एसएन इंटर कॉलेज के शिक्षक यासीन अहमद खां के पास जमा कर दें। इस दौरान अवसर पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य लोकेश गंगवार,आरपी गंगवार, संजय सरकार, प्रशांत शुक्ला, संजीव सिंह, शिवम कुमार, त्रिमोहन, लाइक अहमद, हनीफ ख़ान, अमित वर्मा, राजीव मिश्रा, विभा मिश्रा, विजयलक्ष्मी, रितु श्रीवास्तव मौजूद रहे।
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।संवाद