फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में सतीश टॉप 10 में रहे

विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर सतीश शर्मा का स्वागत करते क्रीड़ा भारती के सदस्य।स्रोत:क्रीड़ा भारती
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वीडन में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में भाग लेकर लौटे सेना से रिटायर्ड सतीश शर्मा का यहां आने पर रेलवे स्टेशन पर क्रीड़ा भारती व भारतीय योग संस्थान की ओर से भव्य स्वागत किया। सतीश वहां हुई प्रतियोगिता में टॉप 10 में रहे।
विज्ञापन

स्वीडन के गोथनबर्ग 13 से 25 अगस्त तक चली विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विश्व के लगभग 110 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें पीलीभीत से सतीश कुमार शर्मा भी शामिल हुए। 43 वर्ष सतीश शर्मा ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में 10वां, 3000 मीटर स्टीपलचेज में 17वां व आठ किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में 28वां स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को जब वह वापस आए तो उनका रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्रीडा भारती के धर्मेंद्र कुमार, जय प्रकाश, गुरमेज सिंह, संजीव सक्सेना तथा भारतीय योग संस्थान से जीएल शर्मा, सतेंद्र कुमार, रेनू शर्मा, इशांत, अनुष्का व अन्य खेल प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें