फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेलो इंडिया’ से खोजी  जाएंगी खेल प्रतिभाएं 

Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ योजना शुरू की है। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से लागू हो रही इस योजना के तहत ग्राम, ब्लाक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ब्लाक से जिला स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए पहले पाइका और इसके बाद राजीव गांधी खेल अभियान के नाम योजनाएं शुरू की गई थीं। लेकिन विभागीय लापरवाही और शासन से धनराशि न मिलने के कारण दोनों योजनाएं बुरी तरह फ्लाप रहीं। पाइका से लाखों की लागत से कागजों में खेल मैदान भी बनाए। अब केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के नाम से नई योजना लागू की है। अप्रैल 2016 से इसे लागू किया जाना था लेकिन अभी तक इसका विस्तृत आदेश विभाग को प्राप्त नहीं था। अब इसका शासनादेश प्राप्त होने पर युवा कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना के तहत ग्राम ब्लाक और जिला स्तर की इन प्रतियोगिताओं के लिए जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग की बालक बालिकाओं की टीमें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद है।  

शिक्षा और खेल विभाग का रहेगा सहयोग
खेलो इंडिया के लिए शिक्षा एवं खेल विभाग से सहयोग लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर दोनों विभागों को पत्र भेजा गया है।

खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
खेलो इंडिया के तहत ब्लाक स्तर से जिला स्तर में प्रवेश करने वाले खिलाड़ियों को शासन की ओर से 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें