फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धरती को हरा-भरा करने के लिए किया पौधरोपण

Sun, 21 Jul 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया तहसील परिसर में पौधारोपण करते ब्लाक प्रमुख निशान सिंह एवं अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को मंडलायुक्त और डीएम के साथ इनीशियम स्कूल में पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों ने उनको तुलसी का पौधा भी भेंट किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। अभियान के तहत पूरे जिले मे चयनित 5782 स्थानों पर 38.66 लाख पौधों को रोपा गया।
विज्ञापन

इस बार जिले को 34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। एक पेड़ मां के नाम की थीम भी तय की गई है। पौधरोपण के लिए वन विभाग की ओर से कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। प्रशासन की ओर से पौधे लगाने के लिए चयनित माधोटांडा रोड स्थित इनीशियम स्कूल में पौधारोपण किया गया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। जिले में सभी सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थाओं और अन्य संस्थानों में भी पौधारोपण किया।
बीसलपुर में राजकीय महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, डायट, मंडी, ब्लॉक, सरस्वती विद्या मंदिर, उप निबंधक कार्यालय, दियोरिया कोतवाली, रेंज, सभी बेसिक विद्यालयों, सभी सहकारी समितियों, चीनी मिल, गन्ना समिति के परिसरों में शनिवार को पौधारोपण किया गया अमरिया में तहसील मुख्यालय से लेकर थाना परिसर, सीएचसी, समेत सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग, मनरेगा एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार अर्ची गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख निशान सिंह ने पौधे रोपे। सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डाक्टर अनिकेत गंगवार, चिकित्सक मंजीत सिंह, जसीम हुसैन ने पौधे रोपे।
विज्ञापन

..........
बेसिक स्कूलों में भी रही पौधारोपण की धूम

फोटो 20-

बीएसए अमित कुमार सिंह और बीईओ मरौरी शिव शंकर मौर्य ने कंपोजिट स्कूल सिरसा, दहगला, जूनियर टाह पौटा के स्कूलों में पौधारोपण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों, ग्रामीणों से कहा कि पौधारोपण से हरियाली बनी रहती है। उन्होंने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक भी किया। बरखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ,पूनम पांडे, जिला अध्यक्ष अनुदेशक संघ सुरेंद्र गंगवार ने पौधारोपण किया। यहां शिखा सक्सेना ,करुणा, हजरा, नवीन गंगवार आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में भी पौधारोपण किया गया।
...........

पौधे लगाने के साथ संरक्षण की अपीलफोटो 32-

जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ग्राम पंचायत सैदपुर में पौधारोपण किया। यहां पर उन्होंने छायादार और फलदार पौधों को लगाया। इसके बाद स्कूल में जाकर बच्चों को पौधारोपण के लाभ के बारे में बताया। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करने की भी अपील की। यहां पर सचिव मनोरंजन सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

अमरिया तहसील परिसर में पौधारोपण करते ब्लाक प्रमुख निशान सिंह एवं अधिकारी।संवाद

अमरिया तहसील परिसर में पौधारोपण करते ब्लाक प्रमुख निशान सिंह एवं अधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें