पूरनपुर। वर्कशाप में कार सही कर रहे गांव सिमरिया निवासी बहावुद्दीन (16) की जैक हट जाने की वजह से दबकर मौत हो गई। सीएचसी से किशोर की मौत की सूचना मेमो भेजकर पुलिस को दी गई। नगर चौकी इंचार्ज टीम के साथ सीएचसी पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
बहावुद्दीन दो साल से वर्कशाप पर काम करते थे। शनिवार को खराब कार मेें जैक लगाकर बहावुद्दीन उसे सही कर रहे थे। अचानक जैक हटने से वह कार के नीचे दब गए। चीख-पुकार पर एकत्र हुए वर्कशाप के कर्मचारियों ने उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बहावुद्दीन के पिता रियाजुद्दीन फेरी लगाकर सब्जी बेचते हैं।
बड़ा भाई हरियाणा में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गया है। नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि बहावुद्दीन के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।