आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को रामलीला मैदान में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि समायोजन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होनी है। शिक्षामित्र, समायोजित शिक्षक हताश न हो। उन्होंने पहले व दूसरे बैच के अवशेष वेतन का भुगतान करने, चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की। उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे उन्हें जल्द ही पद से हटाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने सभी से धैर्य रखने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक 14 फरवरी को रामलीला मैदान होगी। इस मौके पर अजयपाल शर्मा, उपासना गंगवार, उर्वशी गंगवार, अंजली गंगवार, शकुंतला, चित्रलेखा, नरेश वर्मा, सरोज कुमारी, जगदीश गंगवार, वीरपाल आदि मौजूद रहे। इधर प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की नेहरू पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में संघ की तरफ से पूरी ताकत से पैरवी की जाएगी। जिला महामंत्री वीर सिंह गंगवार ने तृतीय सेमेस्टर के शिक्षामित्रों का रिजल्ट तत्काल घोषित कराने की मांग की। जिला संरक्षक सूर्यकांत मिश्रा ने जल्द एरियर न मिलने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेश मिश्रा, कृष्णगोपाल उपाध्याय, मुन्ने अली, भागीरथ वर्मा, देशराज मौर्य, शिवदयाल, फईम, कामिल हुसैन, नोखेलाल, दिनेशचंद्र, दोमादार दास, अनीता वर्मा, शिखा गोस्वामी, श्वेता सक्सेना आदि मौजूद रहे।