फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर दूसरे दिन भी निकला नगर कीर्तन

Mon, 08 Feb 2016 07:32 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व को लेकर बराही स्थित गुरुद्वारा नानकसर से सोमवार को भी भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे एक वाहन पर गुरु गोविंद सिंह जी विशाल फोटो व उसके गुरबख्श सिंह की गतका पार्टी के सदस्य करतब दिखाते चल रह थे। इसके पीछे पंच प्यारे व फूलों से सजी गुरु महाराज की पालकी तथा भाई कुलविंदर सिंह का कीर्तनी जत्था शबद कीर्तन करते चल रहा था। गुरु हरकिशन सिंह पब्लिक स्कूल व दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया। दशमेश पब्लिक स्कूल की चरखे की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा खीरी नौबरामद, गुरुद्वारा कीरतपुर, गुरुद्वारा चार साहबजादे कीरतपुर, गुरुद्वारा अर्जुनपुर, गुरुद्वारा तुलसीपुर, गुरुद्वारा धरमंगदपुर होता हुआ गुरुद्वारा रुरिया सलेमपुर पहुंचा। यहां संगत ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लंगर भी चला। इसके बाद नगर कीर्तन देर शाम गुरुद्वारा गुलाबटांडा होता हुआ पुन: नानकसर बराही पहुंचकर समाप्त हो गया। मास्टर गुरुदयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पड़ेगा। अमृतसंचार के साथ धार्मिक दीवान सजेगा। जिसमें संतबाबा सरवीर सिंह व कीर्तनी जत्था भाई कुलविंदर सिंह गुरु की महिमा का बखान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें