फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खमरिया पुल में आधे गांव में नहीं पड़ी पाइपलाइन

Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भी जलजीवन मिशन का काम कागजों पर ही दौड़ रहा है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में काम अधूरा है। ग्राम पंचायत खमरिया पुल में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने गांव के बड़े हिस्से में पाइपलाइन ही नहीं डाली। तेजपुर में भी काम अधूरा है।
विज्ञापन


ललौरी खेड़ा ब्लॉक के गांव खमरिया पुल की आबादी आठ हजार के करीब है। गांव में टंकी का निर्माण हो चुका है। करीब सात माह पूर्व पेयजल आपूर्ति शुरू करने का दावा भी किया गया। मगर गांव के करीब 30 प्रतिशत लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसकी वजह गांव के एक हिस्से में पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की है। गांव के जिस हिस्से में पाइपलाइन डालकर आपूर्ति शुरू की गई। वहां भी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। लीकेज से पानी गांव की गलियों में भर जाता है।

पाइपलाइन का काम पूरा, आपूर्ति अब तक शुरू नहीं
जहानाबाद थाना कोतवाली के गांव तेजनगर में पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। घरों में कनेक्शन भी कर दिया गया है, लेकिन पानी की आपूर्ति अभी शुरू नहीं की गई है। सूखी टोंटी देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कई माह पूर्व पाइपलाइन बिछा दी गई है। गांव में टंकी नहीं बनी है। शायद कुकड़ी खेड़ा या शाही से पानी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



गांव में सड़क के एक ओर तो पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। दूसरे ओर के लोगों को पाइपलाइन न होने से पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में पाइपलाइन में कई जगह पर लीकेज से कीचड़ हो रहा है।
- सद्दाम, खमरिया पुल


हमारे घर की ओर अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मगर सुनवाई नहीं हुई।
- दिनेश कुमार, खमरियापुल


गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है। टंकी तो गांव में बनी नहीं है। देखते है किस गांव की टंकी से हमें पेयजल आपूर्ति की जाएगी। कब गांव के लोगों इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- छेदा लाल, तेज नगर


गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या है। काफी समय बीत जाने के बाद भी पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया गया है। अभी तो खाली टंकी कनेक्शन के पाइप ही देख रहे हैं।
- जितेन्द्र कुमार, तेज नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें