फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राम परेवा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव परेवा के लोगों ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य रुकवा दिया। उनका कहना है कि पाइपलाइन कम गहराई में बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

परेवा के प्रधान आकाश शर्मा ने बताया कि उनके गांव में जल निगम का ओवरहेड टैंक स्वीकृत हुआ है। जल निगम के ठेकेदार ने एक सप्ताह पहले पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया। आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित गहराई में पाइपलाइन नहीं बिछा रहा है।
ग्रामीणों का कहना था कि यदि पाइपलाइन कम गहराई में बिछाई गई तो वह कुछ दिनों बाद बाहर आ जाएगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सोमवार को कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध करते हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों और ग्रामीणों में काफी नोकझोंक भी हुई। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल निगम के अवर अभियंता को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें