फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर गिरने से घायल वृद्धा की मौत, चार अन्य घायल

Sat, 28 Mar 2015 11:10 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उदयपुर में किसान मथुरा प्रसाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई महिलाओं के ऊपर तालाब की बाउंड्री का पिलर गिर गया। हादसे में सास-बहू सहित पांच महिलाएं घायल हो गई। घायल गांव पिपरिया जयभद्र निवासी ज्वाला प्रसाद की विधवा 65 वर्षीय रामकली की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वृद्धा की मौत पर परिवार कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव उदयपुर निवासी किसान 75 वर्षीय मथुरा प्रसाद की शुक्रवार को फसल नुकसान होने के सदमे के चलते मौत हो गई थी। किसान के अंतिम संस्कार में शामिल होने तमाम रिश्तेदारों के अलावा गांव पिपरिया जयभद्र निवासी ज्वाला प्रसाद की विधवा और मृतक किसान के बहनोई की मां 65 वर्षीय रामकली, अपनी पुत्र वधू सियाराम की पत्नी सुशीला देवी आदि के साथ पहुंची थी। अंतिम संस्कार के बाद नहाने की रस्म मेें महिलाएं गांव के बाहर एक तालाब पर गई थीं।
वृद्धा के पौत्र रामनिवास पांडेय ने बताया कि इस दौरान तालाब की बाउंड्री का पिलर महिलाओं के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी दादी रामकली देवी, सुशीला देवी और गांव उदयपुर की कुंती देवी, नत्था देवी आदि घायल हो गईं। घायल रामकली को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वृद्धा की मौत पर उसके परिवार वालों मेें कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल मेें उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

0000
बाइक-स्कूटर भिड़ंत में एक घायल
भगवंतापुर। गांव पिपरिया जयभद्र की रामकली के अंतिम संस्कार में शामिल होने को उनके रिश्तेदार गांव चांदूपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने पुत्र रामकुमार के साथ बाइक से आ रहे थे। बाइक रामकुमार चला रहा था। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गांव सुखदासपुर के समीप सामने से आ रहे स्कूटर-बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र प्रसाद घायल हो गया।
0000
स्वभाविक हुई है मथुरा प्रसाद की मौत
पूरनपुर। गांव उदयपुर में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद होने से सदमे में वृद्ध किसान की मौत के मामले मेें राजस्व प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि किसान मथुरा प्रसाद की स्वाभाविक मौत हुई है। वे 75 साल के थे और चबूतरा की सीढ़ियों से गिरने से घायल हुए थे। उन्होंने फसल नुकसान के सदमे के चलते मौत होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें