बाघों का दीदार रहता था खास
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान बाघों के अधिक दीदार पर्यटकों के लिए खास बना रहता है। जंगल में विचरण करते, नहर में तैरते बाघों का नजारा देख पर्यटक बार-बार आना चाहते हैं। यही वजह है कि पिछले दो सत्र से पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले सत्र में करीब 60 हजार पर्यटक पीटीआर घूमने पहुंचे।
करीब सौ जंगल सफारी वाहन हैं मौजूद
सुविधा के लिए पीटीआर के पास करीब 100 जंगल सफारी वाहन उपलब्ध हैं। प्रति वाहन छह लोगों के लिए 44 सौ से लेकर 54 सौ रुपये में बुकिंग खर्च अदा करना पड़ता है। महोफ गेट, मुस्तफाबाद और अब बराही गेट से इन रेटों में मामूली अंतर रहता है। सफारी के दौरान गाइड साथ रहता है जो पीटीआर की खासियत बताता है। जंगल सफारी के दौरान चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन, सप्तसरोवर समेत अन्य खूबसूरत स्थान देखने को मिलते हैं।