फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साप्ताहिक अवकाश से पहले सैलानियों से गुलजार रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। साप्ताहिक छुट्टी से पूर्व मंगलवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व सैलानियों से गुलजार नजर आया। जंगल सफारी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए दूरदराज से पहुंचे पर्यटकों की भीड़ से रिजर्व के सभी प्रमुख गेटों पर खासा उत्साह देखने को मिला। सफारी के दौरान बाघ के दीदार कर सैलानी रोमांचित भी हुए।
विज्ञापन

बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते मंगलवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सुबह से ही सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बराही, महोफ और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटरों पर दिनभर पंजीकरण को लेकर रौनक बनी रही। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, करीब 400 से अधिक सैलानी दिनभर में रिजर्व पहुंचे। इनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर और हल्द्वानी जैसे शहरों से आए पर्यटक भी शामिल रहे।
जंगल सफारी का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सैलानियों को एक साथ बाघों के दीदार हुए। इस दुर्लभ नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया। वहीं, कई पर्यटकों ने चूका बीच पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण का भी भरपूर आनंद लिया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों में सैलानियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सैलानियों को सुरक्षित और सुखद अनुभव के साथ नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें