2024 में भी हुआ था संघर्ष
इस बार संघर्ष में दोनों के सुरक्षित रहने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि, क्षेत्र में दोबारा टकराव की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर मुस्तफाबाद और लालपुल के बीच दोनों बाघ आमने-सामने आ गए थे। उस समय सड़क से गुजर रहे राहगीरों के सामने ही दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ था। इसमें एक बाघ लहूलुहान हो गया था।
पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघों के बीच वर्चस्व अथवा अपने इलाके को लेकर संघर्ष होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। जंगल में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। राहत की बात है कि इस बार संघर्ष में दोनों में से कोई भी बाघ घायल नहीं हुआ है। सुरक्षा और एहतियात के मद्देनजर वनकर्मियों की टीमों को लगातार निगरानी के लिए लगाया गया है।