फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में तीन शावकों के साथ निकली बाघिन, नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित

Tue, 17 Nov 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

 पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह जंगल सफारी पर पर्यटकों को बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखी। पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में वन्यजीवों की बढ़ती आबादी के बीच एक और सुखद तस्वीर सामने आई है। बाघों की नई गणना से पहले बाघिन के साथ तीन नन्हे शावक देखे गए हैं। इनकी मौजूदगी ने वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। मंगलवार सुबह जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल की पगडंडी पर स्वच्छंद विचरण करती दिखाई दी। कभी मां के पीछे चलते तो कभी झाड़ियों के बीच अठखेलियां करते शावकों का नजारा देख सैलानी रोमांचित हो उठे। सफारी से लौटते समय तेंदुए के दीदार ने इस यादगार सफर में एक और रोमांच जोड़ दिया।
विज्ञापन


Trending Videos

सुबह के वक्त जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के दल के सामने अचानक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ आ गई। बाघिन पूरे इत्मीनान से जंगल के रास्ते पर आगे बढ़ रही थी, जबकि उसके पीछे चल रहे शावक कभी एक-दूसरे के साथ खेलते तो कभी झाड़ियों और पेड़-पौधों के बीच उछल-कूद करते नजर आए। मां के साथ जंगल की दुनिया से रूबरू होते नन्हे शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैलानियों ने इस दुर्लभ और खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि एक ही सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन और उसके तीन शावकों के साथ तेंदुए के भी दीदार हुए। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों की यह मौजूदगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आकर्षण को और बढ़ाने वाली रही। पर्यटकों ने इस रोमांचक अनुभव का वीडियो पीटीआर प्रशासन से भी साझा किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघिन के साथ तीन शावकों का दिखाई देना बेहद रोमांचक और उत्साहजनक है। यह टाइगर रिजर्व के लिए सुखद संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें