पुलिस लाइन में मंगलवार को जोनल स्तरीय फायर ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदाूयं, शाहजहांपुर और पीलीभीत की फायर टीम ने भाग लिया। सुबह दस बजे एसपी मुनिराज द्वारा शुभारंभ करने के बाद विभिन्न जनपदों से आई दमकल टीमों ने लैडर ड्रिल, पंप ड्रिल एवं फायर मैन लिफ्ट ड्रिल को करके दिखाया। पूरे दिन पुलिस लाइन ग्राउंड पर प्रतियोगिता की धूम रही। जिसके बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। लैडर ड्रिल में बिजनौर प्रथम, पीलीभीत दूसरे नंबर रहा। पंप ड्रिल में पीलीभीत प्रथम और बदायूं दूसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा फायरमैन लिफ्ट ड्रिल में अमरोहा को हराकर बिजनौर ने पहले स्थान कब्जा जमाया। एसपी मुनिराज ने विजेताओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सीएफओ ब्रहमानंद दुबे, आरआई घनश्याम सिंह एवं अन्य जिलों से आए दमकल अधिकारी मौजूद रहे।