फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: पूरनपुर में वृद्ध मजदूर की धारदार हथियार मारकर हत्या

Wed, 05 Apr 2023 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

रामचंद्र का शव खून से लथपथ था। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। सूचना पर  पुलिस  मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर के खैरपुर गांव में मजदूरी कर लौट रहे वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बुजुर्ग रामचंद्र का शव खेत पर पड़ा मिला। तब लोगों घटना की जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


गजरौला खास कस्बे के रहने वाले 65 वर्षीय रामचंद्र पूरनपुर के खैरपुर गांव में सुखलाल के यहां मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह साइकिल से सुखलाल के यहां गए थे। लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचे।  रात तक घर न पहुंचने पर परिजन समझे रामचंद्र सुखलाल के यहां ही सो गए होंगे। बुधवार सुबह खैरपुर गांव में सुखलाल के खेत से करीब दो किलोमीटर दूर  रामचंद्र का शव पड़ा मिला। पास में ही उनकी साइकिल पड़ी थी।

रामचंद्र का शव खून से लथपथ था। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। सूचना पर  पुलिस  मौके पर पहुंची और छानबीन की। इधर रामचंद्र के बेटे रामअवतार ने पुलिस को बताया कि वह पिता से पिछले एक साल से काम छोड़ने की बात कह रहा था। सुखलाल पिता को काम छोड़ने नहीं दे रहे थे। इसी के चलते सुखलाल ने पिता की हत्या की है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें