फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फूड प्वाइजनिंग से एक घर के चार लोग हुए बीमार

Wed, 05 Apr 2023 01:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से एक घर के चार लोग हुए बीमार
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव संगमा में सोमवार की रात फूड प्वाइजनिंग से एक घर के चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गांव संगमा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम उनके घर में बंदगोभी की सब्जी बनी थी। रात लगभग 8 बजे घर के चार लोगों ने भोजन किया। भोजन करते ही चारों लोगों की हालत बिगड़ने लगी। पहले एक झोलाछाप से दवाई ली। रात किसी तरह से कट गई। सुबह होते ही उन लोगों ने मधवापुर के एक चिकित्सक से दवाई ली। उस दवाई से भी कोई फायदा नहीं हुआ, तब वह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती किया गया है। भर्ती होने वालों में रविंदर, उनकी पत्नी सरोजा देवी, पुत्री रिंकी देवी और पुत्रवधू प्रियंका देवी पत्नी अनिल कुमार शामिल हैं। उपचार करने वाले डॉ. चंदन सिन्हा ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। फूड प्वाइजनिंग के कारण ये लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें