फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: आधी रात प्रेमिका से मिलने आए लखीमपुर के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 17 Sep 2022 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

घटना दियोरिया कोतवाली के गांव खरदाई की है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर थाना मोहम्मदी के गांव इटोरा निवासी मुदित दीक्षित शुक्रवार रात करीब एक बजे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दियोरिया कोतवाली के गांव खरदाई में शुक्रवार रात करीब एक बजे लखीमपुर निवासी मुदित अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


लखीमपुर थाना मोहम्मदी के गांव इटोरा निवासी मुदित दीक्षित शुक्रवार शाम खरदाई निवासी अपने मौसा के घर आया था। रात करीब एक बजे वह गांव में ही अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। आहट होने पर प्रेमिका के घर वाले जाग गए और घर में  युवक को देखकर भड़क गए।

आरोप है कि प्रेमिका के परिवार वालों ने मुदित के साथ मारपीट की और 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गोली बाएं कंधे के नीचे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर गांव में लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर युवक के मौसा इलाज के लिए मुदित को बीसलपुर सीएचसी ले गए। यहां से रात में ही जिला अस्पताल फिर बरेली रेफर कर दिया गया। सीओ बीसलपुर मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें