फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत व्यापारी हत्याकांड: एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Mon, 01 Jun 2026 10:17 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा इलाके में पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक और आरोपी सुमित को बिलसंडा पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा के पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलसंडा पुलिस ने रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें तीन साजिशकर्ता और चार आरोपी घटना में शामिल थे। 

विज्ञापन




बिलसंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांछित एक आरोपी भीकमपुर नहर-दियोरिया कला रोड की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। भागने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई। 

आरोपी के पैर में लगी गोली 
इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी की गोली कांस्टेबल गुरमीत के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी सुमित के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई को बमरौली चौराहे पर हुई थी वारदात 
पूछताछ में सामने आया कि 28 मई को बमरौली तिराहा स्थित पंकज कटियार की साइकिल दुकान में कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की थी। शोर सुनकर पास में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंचे और भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के एक हमलावर ने तमंचे से पप्पू गुप्ता को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान पप्पू की मौत हो गई थी।

ये आरोपी भी हो चुके हैं गिरफ्तार 
गौरतलब है कि पुलिस इससे पहले घटना की साजिश में शामिल पंकज के ससुर रमेश चंद्र कटियार, उसके पुत्र विमल और सीतेश को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 30 मई को आरोपी लक्की मौर्य व उसी रात शिव और कुनाल को भी अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें