फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत : राज्यमंत्री को पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर नहीं मिले एसडीएम और तहसीलदार, वीडियो बनवाया

Sat, 30 Jul 2022 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

उप जिलाधिकारी के आवास पर लगा मिला ताला, तहसीलदार थे पीलीभीत में थे। इस दौरान राज्यमंत्री जी पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति का वीडियो बनाया इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री संजय गंगवार शुक्रवार को देर रात पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार शुक्रवार को देर रात पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता के सरकारी निवास पर ताला लगा मिला। राज्यमंत्री ने इसकी वीडियो बनवाया। तहसीलदार भी अपने निवास पर नहीं थे।

विज्ञापन


शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि उप जिलाधिकारी और तहसीलदार अपने तैनाती मुख्यालय पर रहेंगे लेकिन पूरनपुर के दोनों अधिकारी जिला मुख्यालय पीलीभीत में निवास कर रहे हैं। राज्यमंत्री रात करीब 11.30 बजे एसडीएम के निवास पर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने वहीं से एसडीएम को फोन किया। फोन पर पूछा कि आप कहां पर हैं- जवाब मिला कि जिला मुख्यालय पर हैं। 

इसके बाद राज्यमंत्री एसडीएम आवास के बगल में स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी के आवास पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया तो सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह बाहर आए। राज्यमंत्री ने उनसे कहा कि तहसील मुख्यालय पर अफसर रहते हैं या नहीं? इसी बात को देखने के लिए वह निकले हैं क्योंकि जनता की शिकायत आई है कि अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय पर मिलते नहीं हैं। राज्यमंत्री का औचक निरीक्षण यहीं नहीं थमा। वह तहसीलदार के निवास पर पहुंचे। तहसीलदार ध्रुवनारायण यादव नहीं थे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने मौके से तहसीलदार को फोन किया। राज्यमंत्री के मुताबिक तहसीलदार ने उन्हें बताया कि वह पूरनपुर दिन में 10 से 05 बजे तक रहते हैं। रात को पीलीभीत चले जाते हैं। उन्होंने इस स्थिति से जिलाधिकारी व शासन को अवगत कराया है।
 

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों को तहसील मुख्यालय पर निवास करने के आदेश दिए हैं लेकिन अधिकारी निर्देश भी नहीं मान रहे हैं। इसलिए औचक निरीक्षण किया। मौके से ही जिलाधिकारी से बातचीत की है। मुख्यमंत्री के सचिव को भी अवगत कराया है।

विज्ञापन

संजय गंगवार, राज्यमंत्री, गन्ना विकास और चीनी मिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें