फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-मझोला ब्रॉडगेज ट्रैक का स्पीड ट्रायल आज

Mon, 20 Mar 2017 11:00 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्रॉडेगज ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण 21 मार्च को होगा। निरीक्षण के बाद उसी दिन शाम को स्पीड ट्रायल किया जाएगा। सीआरएस की हरी झंडी मिलने पर मार्च के अंत तक लोगों को बड़ी रेल लाइन का सफर करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर ब्राडगेज को हरी झंडी मिलने के बाद प्रथम चरण में पीलीभीत-भोजीपुरा मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। वहीं दूसरे चरण में पीलीभीत-टनकपुर तक पिछले वर्ष जून से ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। करीब दो माह पूर्व निर्माणाधीन ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने रेल अफसरों को बड़ी रेल लाइन ट्रेन का संचालन मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन तक करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ब्राडगेज कार्य तेजी से किए गए। करीब 26 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद 21 मार्च को सीआरएस निरीक्षण की तिथि निर्धारित की गई है।
सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा निरीक्षण
पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू करेंगे। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन बजे तक सीआरएस निरीक्षण पूरा होगा। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा शाम चार बजे से मझोला पकड़िया से गति परीक्षण भी किया जाएगा। रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, मुख्य इंजीनियर निर्माण रामजनम, मुख्य सिग्रल एवं दूरसंचार इंजीनियर एसएन शाह, मुख्य इंजीनियर टीएमसी प्रवीण खुराना, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय वीके गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


अधूरे कार्य पूरे कराने में जुटे अफसर
सीआरएस निरीक्षण के दौरान कहीं कोई खामी न रह जाए, इसको लेकर कई रेल अफसर सोमवार देर शाम तक तेजी से अधूरे पड़े कार्य पूरे कराते देखे गए। रेल अफसरों के मुताबिक लिकिंग, सिग्नल समेत अन्य जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। रेलवे स्टेशन परिसर को भी साथ सुथरा कर चाक चौबंद किया जा रहा है। वहीं ठप चल रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी सोमवार से शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी तक प्लेटफार्म दो की शिफ्टिंग का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बताते हैं कि मझोला तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म दो से किया जाएगा। 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आएंगे अगले सप्ताह
रेलवे बोर्ड चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल भी अगले सप्ताह यहां पहुंचने को हैं। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड चेयरमैन के आगमन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीद है कि वह अगले सप्ताह में यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें