फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में भी है एक बंशीधर बौद्ध

Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते रामऔतार हिटलर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गरीब परिवार में पले बढ़े हिटलर ने टूटी साइकिल से क्षेत्र में प्रचार कर जनता की दिल जीत लिया और धनबल के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रहे धुरंधुरों को पटखनी दे दी। उनकी जीत के बाद लोग उन्हें पीलीभीत का नया बंशीधर बौद्ध बताते देखे गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 48 वर्षीय रामऔतार हिटलर ने राजनैतिक जीवन की शुरूआत 15 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान का चुनाव लड़कर की थी। हालांकि उन्हें हार मिली, लेकिन जज्बा कम नहीं हुआ। यही कारण था कि विधानसभा, लोकसभा के बाद जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड तीन से भाग्य आजमाया। इस समय गांव के बाहर पट्टे में मिली जमीन पर पड़ी झोपड़ी ही उनका ठिकाना है। वह अपने अनोखे चुनाव प्रचार के लिए इस बार काफी चर्चित रहे।
विधानसभा चुनाव में उन्होंने जहां राजस्थान से मंगवाए ऊंट पर बैठकर प्रचार किया, वहीं लोकसभा चुनाव में खटारा जीप से प्रचार किया था। इस बार जीप भी उपलब्ध न होने पर उन्होंने अपनी टूटी साइकिल को ही प्रचार वाहन के रूप में इस्तेमाल किया। प्रचार के दौरान उन्होंने जातिवाद, पूंजीवाद से ऊपर उठकर वोट मांगा। उनकी बात लोगों के दिलों को छू गई और जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस चुनाव में उन्होंने 4040 वोट हासिल किए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित शंकरलाल रौठार 2818 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। चुनाव जीतने से गदगद हिटलर ने बताया कि अपने गांव की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है और प्रधानी का चुनाव अवश्य लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें