पीलीभीत। 38वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गांधी ग्राउंड में शुक्रवार को कराए गए खेलों में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जूनियर स्तर बालक वर्ग कबड्डी में पीलीभीत की दीपक एंड पार्टी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पीलीभीत की प्रियांशु एंड पार्टी पहले स्थान पर रही। दोनों खेलों में बरेली की टीम उपविजेता रही। डायट प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह और बीएसए अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाया।
उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य बीसलपुर महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जो प्रतिभाएं आज देखने को मिल रही हैं। वह गांव स्तर से जीतकर मंडल स्तर तक जीतकर आई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन भी स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हॉकी में पीलीभीत की अर्जुन एंड पार्टी पहले स्थान पर रही। शाहजहांपुर की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट में भी पीलीभीत की टीम ने बाजी मारी। शाहजहांपुर की टीम उपविजेता बनी। तैराकी में भी पीलीभीत के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
लंबी कूद में बरेली के कुश ने मारी बाजी
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की लंबी कूद में बरेली के लवकुश प्रथम, पीलीभीत के साकिब द्वितीय व शाहजहांपुर के कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में बदायूं की स्वामी प्रथम, बदायूं की नीतू द्वितीय और पीलीभीत की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पीलीभीत की चांदनी एंड पार्टी प्रथम, बदायूं की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं का बीएसए अमित कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। निर्णायक समिति में नरेंद्र मौर्य, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, नवनीत गंगवार, भूपेंद्र सिंह, विभा मिश्रा, सुरेंद्र गंगवार, प्रखर मिश्रा, अर्जुन सिंह गंगवार, केके सिंह, बीनू गंगवार, फैजान अली, आदि रहे। संचालन डॉ. अंजू सिंह, वैभव आदि ने किया। नोडल अधिकारी के रूप में बरखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, बीसलपुर के हर्षित शर्मा, अमरिया के उमेंद्र दत्त त्रिपाठी के अलावा जिला समन्वयक राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में खेलती खिलाड़ी।सं
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में खेलती खिलाड़ी।सं
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में खेलती खिलाड़ी।सं