फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर को मारने में 10 शिकारी फंसे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। वन विभाग के अधिकारियों ने सुअर के शिकार करने के आरेाप में 10 शिकारियों पर विभागीय रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अभी हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस ने मौके से जंगली सुअर का 20 किलो मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को देर शाम गांव केशोपुर के पास गन्ने के खेत में जंगली सुअर का शिकार करने वाले शिकारियों की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर शिकारी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो शिकारियों को मौके से पकड़ लिया था, जबकि आठ शिकारी खेतों में होते हुए भाग गए। मामला वन विभाग से संबंधित होने के कारण पुलिस ने पकड़े गए दोनों शिकारी वन विभाग की टीम को सौंप दिए। वन विभाग ने शिकारियों से उनके अन्य साथियों के नाम पते भी मालूम कर लिए हैं। इसके बाद सभी पर मामला पंजीकृत कर दिया गया। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि गांव गाजीपुर निवासी अमरपाल, सोमपाल, गांव बंबापुरी निवासी राकेश वीरेंद्र, बबलू, भोलेराम, दौलतराम और गांव अलियापुर निवासी जितेंद्र, संजीव, अमर सिंह जंगली सुअर का शिकार करने वालों में शामिल हैं। पशु चिकित्सक द्वारा की गई जांच में स्पष्ट हो गया कि बरामद मांस सुअर का ही है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बरामद मांस जमीन में दफन कर दिया। वन रेजर ने बताया कि जो शिकारी फरार हैं, उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें