फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: राष्ट्रीय बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा में तमंचा लहराने का फोटो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 08:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

राष्ट्रीय बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पंकज श्रीवास्तव उर्फ जानू अवैध तमंचा लहरा रहा था। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे और मकबूल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
युवक के हाथ में तमंचा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से सोमवार को निकाली गई जलाभिषेक यात्रा में एक युवक तमंचा लेकर शामिल हुआ। उसने खुलेआम तमंचा लहराया। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पंकज श्रीवास्तव उर्फ जानू और मकबूल को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया। पंकज के पास से तमंचा और एक कारतूस जबकि मकबूल के पास से दो कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें- रफ्तार का कहर: बरेली में भाजपा का झंडा लगी कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली रोड स्थित एक बरातघर से जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पंकज श्रीवास्तव उर्फ जानू अवैध तमंचा लहरा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने पंकज को तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पंकज से पूछताछ के बाद पुलिस ने लाइनपार साहूकारा देहात निवासी मकबूल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो कारतूस बरामद किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें