फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में घंटों नहीं पहुंचे डॉक्टर

Mon, 26 Sep 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌द‌िक्कत - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए मुसीबतों का सबब बना हुआ है। सोमवार सुबह तीन घंटे तक किसी डॉक्टर के न पहुंचने से मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। तमाम मरीजों ने अस्पताल में अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों एक प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार और संविदा चिकित्सक डॉ. निशा तैनात है। फार्मासिस्ट का एक महीना पहले बिजनौर के लिए ट्रांसफर हो चुका है। वर्तमान में यहां फार्मासिस्ट न होने से दवा वितरण वार्ड ब्वॉय करता है। इधर, रविवार को अस्पताल बंद होने के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पीएचसी पहुंचे। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। इस पर मरीजों ने हंगामा किया। कुछ मरीजों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की। करीब 11.30 बजे डॉ. निशा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसकी सूचना उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को दे दी है। जबकि प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार पूरे टाइम अस्पताल से नदारद रहे। इधर, अस्पताल पहुंचे गांव बकैनिया निवासी अनिल, इलियास, पूसेराम, दामोदर और रेशमा ने अस्पताल में दवा तथा टीकाकरण के नाम पर अवैध वसूली करने भी आरोप लगाया है। इधर, इस संबंध में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार और रविवार को उनकी ड्यूटी सीएचसी न्यूरिया में लगाई गई है। रविवार को लगातार 24 घंटे ड्यूटी करने के चलते सोमवार को अवकाश पर रहते हैं। उन्होंने अवैध वसूली के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें