फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक के बाद एक सेवानिवृत्त होते जा रहे फार्मासिस्ट, दवा के वितरण पर खतरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा के लिए खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अगले माह से जिला अस्पताल में मरीजों को दवा वितरण से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों तक दवा पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फार्मासिस्ट के पदों पर अभाव के बीच अगले माह दो और चीफ फॉर्मासिस्ट सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद एक फॉर्मासिस्ट पर दवा के रखरखाव से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी आएगी, जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ सकती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी का एक पद, चीफ फार्मासिस्ट के छह पद व फार्मासिस्ट का एक पद स्वीकृत है। इसमें से वर्तमान में एक चीफ फार्मासिस्ट पर प्रभारी अधिकारी फार्मेसी की जिम्मेदारी है तो दूसरे पर इमरजेंसी वार्ड के दवा रखरखाव का जिम्मा है। ऐसे में ओपीडी के लिए सिर्फ एक फॉर्मासिस्ट तैनात है। आठ पदों में से कुल तीन ही पद भरे हुए हैं, जबकि अगले माह जिला अस्पताल से दो और चीफ फॉर्मासिस्ट सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में दवाओं के रखरखाव, भंडार कक्ष, इमरजेंसी व वार्ड में पहुंचने वाली दवाओं की जिम्मेदारी तैनात एक ही कर्मचारी पर आ जाएगी।
बता दें मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के संबद्ध होने के दो साल बीतने के बाद भी फार्मासिस्ट के पदों पर अभी तक भर्ती नहीं की गई है, जबकि पूर्व में पदों को भरने को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही भर्ती भी करा ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें