फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने नहीं सुनी फरियाद तो फार्मासिस्ट ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
एसीएमओ केके जोहरी को ज्ञापन देते हुए। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। 26 से 30 जुलाई के बीच रोजाना दो घंटा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की मांग सरकार से कई बार की जा चुकी है। मगर कई माह बाद भी संवादहीनता का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों में रोष है। मांगों को लेकर 14 जुलाई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय परिसर में धरना हुआ था। 24 जुलाई को काला फीता बांधकर कार्य किया था। इसके बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसलिए धरना दिया गया है।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर नीति विरुद्ध हुए स्थानांतरण या पटल परिवर्तन को निरस्त नहीं किया गया तो जिले के सभी चिकित्सालयों में मंगलवार से 30 जुलाई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, मंत्री भुवन चंद्र पांडेय समेत काफी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें