फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली गिरने से पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
मृतक जितेंद्र यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। रविवार सुबह आसमान से गिरी आफत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी जितेंद्र यादव (32) पुत्र रमेश सिंह यादव की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव अमखेड़ा निवासी जितेंद्र यादव थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शहपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन थे। शनिवार की रात ड्यूटी पूरी करने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक बिजली गिरने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पंप कर्मचारियों को दी।
कर्मचारियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृतक घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पीछे छह साल की बेटी काव्या और दो जुड़वा बेटे बेसहारा रह गए हैं। गांव में घटना से शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें