फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आवास विकास कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने दो भाइयों को काटा, बहन ने पुलिस को दी तहरीर

Fri, 11 Aug 2023 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

घर के बाहर खड़े कुछ लोगों पर पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो भाई जख्मी हो गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के लोग एक पालतू कुत्ते से परेशान हैं। आरोप है कि पालूता कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खड़े कुछ लोगों पर पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो भाई जख्मी हो गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी की नेहा ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाली एक महिला का पालतू कुत्ता अक्सर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है। उनके दो भाइयों समेत कई लोगों को काट चुका है। 

ये भी पढ़ें- पत्नी बोली- सौतन नहीं बर्दाश्त: प्रेमिका ने कहा- रहूंगी प्रेमी के ही साथ, फंस गया पति; थाने में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने तहरीर में कहा है कि शाम पांच बजे उनके भाई शुजात और कैफ अन्य लोगों के साथ घर के बाहर खड़े थे, तभी कुत्ते ने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल लेकर इलाज कराया गया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें