फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों को मुख्य धारा से जोड़ने को आगे आएं लोग: हाजी रियाज

Fri, 01 Jan 2016 10:57 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद ने नए वर्ष का पहला दिन विकलांगों के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने जिले भर से आए करीब 400 विकलांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि उपकरण बांटे तथा उनके साथ भोजन भी किया।
विज्ञापन

हाफिज रहमत खां लॉ कालेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे विकलांगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने कहा कि विभिन्न कारणों से विकलांग हुए लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशक्त जन भी इंसान हैं। इसलिए उनसे कभी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जो उन्हें बुरा लगे। हर संभव मदद हर व्यक्ति को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जहां लोग नए साल के पहले दिन अपने परिवार के साथ पिकनिक स्पॉट, विदेश आदि के सैरसपाटे के साथ अथवा अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन कर बिताते हैं वह विकलांग लोगों को उन्हें जरूरत का सामान देकर व उनके साथ भोजन कर बिताते हैं।
खाद एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि कभी किसी को अपनी ताकत पर गुमान नहीं करना चाहिए। जिंदगी में कभी भी कोई उतार चढ़ाव आ सकता है। कभी भी कोई अच्छा खासा व्यक्ति किसी छोटे से हादसे में विकलांग हो सकता है। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन विकलांग अपनी जरूरत का सामान पाकर व एक साथ भोजन कर काफी खुश होंगे। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी संबोधित किया। संचालन अमिताब अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर सपा विधायक पीतमराम, दीपेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कोरियोग्राफर जावेद की क्लास के बच्चों ने मन मोहक गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



कंबल की आस में बैठी
रहीं गरीब महिलाएं
पीलीभीत। हाफिज रहमत खां लॉ कालेज पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद जहां विकलांगों को उपकरण बांट रहे थे व उन्हें भोजन करा रहे थे वहीं परिसर में दूसरी ओर 100 से अधिक गरीब महिलाएं कंबल की आस लिए सुबह से बैठीं थीं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि मंत्री जी गरीबों को कंबल बांटेंगे। कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद काफी समझाने पर वह महिलाएं अपने घरों को वापस जा सकीं। इस संबंध में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रियाज़ अहमद ने बताया कि उन्होंने सिर्फ विकलांगों को भोजन व उपकरण के लिए बुलाया था। कंबल वितरण के लिए किसी को नहीं बुलाया था। सुबह ही उन्होंने तथा विधायक पीतमराम ने सबको समझाया भी, लेकिन महिलाएं बैठी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें