बेहोश कर पकड़ा जाएगा बाघ
मंगलवार को पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ की ओर से बाघ को पकड़ने की अनुमति मिल गई। जिसके बाद अफसरों ने योजना बनाकर बाघ की निगरानी बढ़ा दी। अफसरों का कहना है कि ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट की मौजूदगी में बाघ को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ को पकड़ने की अनुमति मिल गई है।
हाथियों की मदद से निगरानी की तेज
माला रेंज से सटे इलाके में बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। पिंजरा लगाने के साथ ही दो हाथियों की मदद भी ली जा रही है। हाथियों से बीहड़ क्षेत्र में बाघ पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट डॉ. दक्ष गंगवार भी मौके पर पहुंचे।
जंगल सीमा पर लगाए गए कैमरे
घटना के बाद बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। जंगल सीमा पर पिंजरा लगाने के साथ उसकी चहलकदमी पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा एसडीओ रमेश चौहान के नेतृत्व में टीम लगातार बाघ की निगरानी में जुटी है। हालांकि घटना के बाद से जंगल से बाहर बाघ की चहलकदमी नहीं दिखाई दी है।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार