लिखित समझौते का पालन न होने से नाराज विद्युत विभाग के अभियंताओं ने
आंदोलन के तीसरे चरण में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के तत्वावधान में अभियंताओं ने पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे से कार्य बहिष्कार किया। विभाग
के खिलाफ नारेबाजी कर अभियंताओं ने कहा अभियंताओं को पांच प्रारंभिक वेतन
वृद्धि, ग्रेड पे 6600 देने संबंधी आदेश जारी करने, दुर्घटना बीमा कराने,
विभागीय वाहनों पर नीला बत्ती, सरकारी सुरक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर
प्रदेश आहवान पर आंदोलन चल रहा है। इसके तीसरे चरण के तहत 24, 26 व 38
सितंबर को कार्य बहिष्कार किया जाना तय हुआ था। इस पूर्ण निर्धारित
कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से पांच बजे एक घंटे का कार्य
बहिष्कार कर अभियंताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इसमें संजय सक्सेना, दीपक नेगी, सौरभ भारद्वाज, रणवीर सिंह, मुनीश कुमार,
मदन गंगवार, हरीश कुमार, सौरभ सक्सेना, राजेंद्र गुलाटी, बीएन झा कुलवंत
सिंह, होरीलाल वर्मा, अभय कुमार, शैलेंद्र कुमार, पन्ना लाल, विशाल गुप्ता
शामिल रहे।