फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली व पीएनबी दिल्ली पहुंचे फाइनल में

Wed, 23 Sep 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर स्वर्गीय अशोक बाजपेई मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच हुए। सेमीफाइनल मैच में बरेली और पीएनबी दिल्ली ने प्रतिद्वंदी टीमों का पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच हल्द्वानी व ओसीएफ शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी ने शाहजहांपुर को 2-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में बरेली ने एसएसबी टीम को 3-1 से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पीलीभीत स्टेडियम व बरेली के बीच हुआ। इसमें बरेली ने पीलीभीत स्टेडियम को 6-3 से हरा दिया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में पीएनबी दिल्ली ने हल्द्वानी को 2-0 से हराकर फाइनल मेें प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बरेली व पीएनबी दिल्ली के बीच 24 सितंबर को दोपहर ढाई बजे खेला जाएगा। इससे पूर्व सुमन कंप्यूटर के डायरेक्टर सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। अंपायरिंग उमरान मंसूरी, अब्दुल, आबिद अली, शाहिद खां ने की। इस मौके पर हाजी अहमद अली, विनोद मैसी, इंद्रजीत सिंह, संदीप कुमार, रवि, अंकित, रविशंकर, विमला भारती, जयप्रकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला कबड्डी टीम का चयन 25 को
पीलीभीत। मुजफ्फरनगर में होने वाली सीनियर 42वीं महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए महिला टीम का चयन 25 सितंबर को गांधी स्टेडियम में होगा। कोच अरविंद देवल ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर शारीरिक शिक्षक प्रमोद पंत व त्रिमोहन कुमार से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें