फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना की हुई पड़ताल, किसानों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
निरीक्षण करती लखनऊ की टीम। स्रोत- कृ​षि विभाग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की टीम ने पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, लखनऊ की टीम ने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले में संचालित उद्यान विभाग की ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया। टीम ने शासन स्तर से रैंडम चयनित 10 लाभार्थी किसानों के खेतों का निरीक्षण कर योजना की जमीनी हकीकत परखी।
विज्ञापन

कमीशन के विशेषज्ञ हीरालाल भगौरे ने बीसलपुर, बिलसंडा, अमरिया और पूरनपुर क्षेत्रों में किसानों से सीधे संवाद किया। इस दौरान सिंचाई व्यवस्था, सब्सिडी वितरण और योजना में पारदर्शिता से संबंधित जानकारी ली गई। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह एवं योजना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने टीम को जिले में योजना के संचालन और लाभार्थियों की स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा टीम ने मझारा, पूरनपुर, गगनापुर, सफौरा, लल्पुरिया बौरख, भदसरा, पंडरिया, पकड़िया विजयपुर तथा मोहम्मदपुर (रामपुर टांडा छत्रपति) ग्रामों में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत स्थापित पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना से कम पानी में बेहतर उत्पादन संभव हो रहा है, जिससे जल संरक्षण के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें