फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शावक संग तेंदुआ देख लोगों ने मचाया शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज जनता फार्म के समीप मादा तेंदुआ को शावक के साथ देखकर लोगों ने शोर मचाया। तेंदुआ अपने शावक के साथ गन्ना के खेतों की ओर चली गई। सूचना पर पहुंची टीम को तेंदुआ और उसके शावक के पैरों के निशान बारिश होने के चलते स्पष्ट नहीं मिले।
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र में गांवों की आबादी के समीप पिछले कई दिनों से बाघ और तेंदुए की चहल कदमी हो रही है। बृहस्पतिवार की रात को गांव चंद्रनगर की आबादी के समीप बाघ देखा गया था। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम रात को ही मौके पर पहुंची थी। रात को बाघ के पंजों के निशान नहीं मिले थे। शुक्रवार पहुंची टीम को बाघ के पंजों के निशान मिले थे। शनिवार रात को गांव कबीरगंज में जनता फार्म के पास शावक के साथ तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ गन्ना के खेतों की ओर चली गई।
रविवार को संपूर्णानगर रेंज की टीम पहुंची। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि शावक के साथ तेंदुआ की चहलकदमी हो रही है। इसकी सूचना कई लोगों से मिली है। उनकी निगरानी को टीम को लगाया गया है। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें