फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट और कटौती की समस्या से परेशान रहे लोग

Wed, 12 Aug 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार की देर रात से बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला शुरु हुआ। मंगलवार की देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

शहर में पिछले कुछ समय से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। सोमवार की देर रात शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों आपूर्ति नहीं मिल सकी।
इसके अलावा मंगलवार की सुबह से शुरू हुई कटौती का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इससे शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, रामबिहार, एकता नगर, कुंवरगढ़, तुलाराम, आवास विकास, नौगवां पकड़िया, मधुवन कॉलोनी, साहूकारा आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कहीं कोई फॉल्ट नहीं हुआ। कुछ इलाकों में काम के लिए शटडाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें