फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली वालों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, हंगामा

Wed, 26 Apr 2017 10:04 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर गर्मी से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। बुधवार को गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोग फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर और जर्जर ताल बदलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गुलड़िया बिथरा में स्थित सौ केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर दो मार्च को फुंक गया था। उसी दिन इसकी सूचना बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को दी गई थी। तब अफसरों ने ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इस ट्रांसफार्मर से 19 घरेलू कनेक्शन व आठ मोटरें संचालित होती है। बिजली सप्लाई ठप होने के कारण गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली सप्लाई ठप होने से गुस्साएं लोग बुधवार को इकट्ठे होकर सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर जेई से भी मिले थे, लेकिन उन्होंने टरका दिया। बिजली सप्लाई ठप होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं बिजली के तार भी कई महीने से झूल रहे हैं। ये तार भी बदले जाएं, लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुखराज सिंह, मलकीत सिंह, तीर्थ सिंह, सतनाम सिंह, बखशीरा सिंह, गुरूबक्स सिंह, गुरूजाल सिंह, भुपेंदर सिंह, हैप्पी सिंह, बिजेंदर सिंह, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

बिजली सप्लाई ठप होने के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो 
घुंघचाई। बिजली के तारों की चपेट में आने से एक साड़ की मौत हो गई। हादसे में केबिल बस्ट हो गई। हाई वोल्टेज होने से कई लोगों के बिजली चालित उपकरण फुंक गए। इसके साथ ही आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ठप बिजली सप्लाई और बिजली चालित उपकरण फुंकने के विरोध में उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंच हंगामा  किया। 
विज्ञापन

कस्बा के बाजार प्रांगण में बिजली ट्रांसफार्मर रखा गया है। ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचे साड़ की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बिजली के केबिल बस्ट हो गई और हाईवोल्टेज होने से कई उपभोक्ताओं के बिजली चलित उपकरण फुंक गए। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र में हंगामा किया। आरोप है कि कर्मचारी ने हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं से अभद्रता की। भारी हंगामा पर बमुश्किल कुछ हिस्से की ठप बिजली सप्लाई सुचारू किया गया। हंगामा करने वालों में रामदास, रामसिंह, भूरे सिंह, ब्रजराज, अनुज, जसवंतसिंह, श्रीपाल, धीरेंद्र प्रताप, रमेश आदि थे। उधर,साड़ की मौत पर पुलिस ने उसके पोस्मार्टम को मेमो भेजा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साड़ का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें