फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एएसपी से मिले सिख समाज के लोग, लगाया पक्षपात का आरोप

Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
एएसपी को ज्ञापन सौंपते सिख संगत के लोग।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर। सिख धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी और होटल संचालक से गाली-गलौज करने के मामले में सिख संगत ने एएसपी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि पुलिस ने पक्षपात किया है। पत्र में दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़वाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शहर में होटल चलाने वाले गुरनाम सिंह ने शुक्रवार को बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर गाली-गलौज व अभद्रता का आरोप लगाया था। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को सिख संगत के लोगों ने एएसपी विक्रम दाहिया से मुलाकात की।
आरोप लगाया कि पूरनपुर पुलिस ने पक्षपात किया है। आरोपी संजय मिश्रा हूटर और नीली बत्ती की गाड़ी से चलते हैं। लोगों को धमकाते हैं। प्रतिनिधि मंडल में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह, सोनू छीना, हरेंद्र सिंह, अजमेर सिंह छीना, स्वराज सिंह आदि प्रमुख शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें