पूरनपुर। कार सवारों के एक बाइक सवार युवक को साथ ले जाने पर एकत्र हुए लोगों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी के बाद युवक को बंडा पुलिस के पास जाने की जानकारी दी। तब हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
शुक्रवार रात 10 बजे बाइक से गांव खैरपुर जा रहे गांव के दो युवकों को पीछे से आए कार सवारों ने रोक लिया। एक बाइक सवार को कार सवारों ने खींचकर कार में डाल लिया और चले गए।
इस पर उसके साथी बाइक सवार ने शोर-शराबा किया। एकत्र हुए लोग युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए हंंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद युवक को बंडा पुलिस के ले जाने की जानकारी दी, तब हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।