फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध कब्जे के विरोध में समुदाय विशेष के लोग एसपी आवास पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी में एक धार्मिक स्थल के निकट पार्क की जमीन पर विशेष समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। कब्जे के विरोध में धार्मिक स्थल के पास एकत्र हुए लोग एसपी आवास पर जा पहुंचे। पुलिस ने उन्हें डंडा फटकार कर भगा दिया। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। उधर, कोतवाल ने हिरासत में लिए जाने और खदेड़े जाने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि लोगों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन

पिंक सिटी कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने प्लॉट काटते समय धार्मिक स्थल के समीप 600 वर्ग गज का पार्क होना दर्शाया था। मोहल्ले वालों की मानें तो लोगों को बिक्री की गई जमीन में भी यह पार्क दिखाया गया। बावजूद इसके सांठगांठ कर काॅलोनाइजर ने पार्क की जमीन को बेच दिया। खरीदार ने अपना मकान बनवाना शुरू कर दिया। इसको लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि इस जमीन का मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। पिछले कई दिन से यह मामला चर्चा में है। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
रविवार को दोबारा इस जगह पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोग एसपी आवास पर जा पहुंचे। एसपी आवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को देख कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस को जानकारी दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद था। लोगों को समझा दिया गया है। न ही खदेड़ा गया और न ही किसी को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें