फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 17 किमी प्रति घंटे की गति से चली बर्फीली हवा

Sun, 11 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। दिन में धूप खिलने के साथ ही 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। मौसम विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को तेज बर्फीली हवा चलने की संभावना है। इससे बाद हवा का रुख मंद पड़ जाएगा और कोहरा फिर सुबह-शाम दस्तक देने लगेगा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कोहरा काफी हल्का रहा। इस दौरान बर्फीली हवा चलने से कोहरा पूरी तरह छंट गया। इससे अच्छी धूप खिली लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बर्फीली हवा की गति तेज हो गई। इसी कारण धूप खिलने के बावजूद लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि रविवार को अच्छी धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.9 एवं अधिकतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार पूरे दिन 17 किमी प्रतिघंटा की गति से बर्फीली हवा चलती रही।
इस दौरान बीच-बीच में आने वाले झोकों के दौरान हवा की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंचती रही। इसी कारण वातावरण में ठिठुरन बनी रही। उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी बर्फीली हवा इसी तरह से चलने की संभावना है। बुधवार से हवा की गति मंद पड़ जाएगी। साथ ही सुबह-शाम कोहरा फिर दस्तक देने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें